प्रधानाचार्य सहित 6 प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर

Gujarat Subordinate Service Selection Board ने कई पदों के लिए 17 नवंबर 2019 को परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन परीक्षा पेपर लीक होने के चलते राज्य सरकार ने 16 नवंबर 2019 को परीक्षा रद करने का एलान किया। दरअसल, परीक्षा पेपर लीक होने पर एक स्कूल की प्रधानाचार्य सहित 6 प्रशासनिक अधिकारियों को पेपर लीक संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

Gujarat में स्थित एमएस स्कूल में यह परीक्षा होनी थी, लेकिन पेपर लीक होने के चलते इस परीक्षा को रद करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, स्कूल प्रश्न पत्र के बंडल की सील को खोलने का शक है। इस आधार पर स्कूल प्रधानाचार्य विजयसिंह वाघेला को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार इस पेपर लीक के मुख्य आरोपित प्रवीण गढ़वी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस संबंध में दूसरे आरोपित ने पेपर के बंडल को खोल कर प्रश्न पत्र की फोटो खींची, लेकिन ठीक से वापस बंडल में नहीं रख पाए। जिससे इस पूरे मामले की तफ्तीश की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *