शहर से फर्रुखाबाद और झांसी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें गर्मी में पसीने से तरबतर होकर बस में यात्रा नहीं करनी पड़ेगा। इसके लिए परिवहन विभाग 15 फरवरी से Kanpur से फर्रुखाबाद और झांसी मार्ग पर वातानुकूलित जन रथ बसें चलाने जा रहा है।
फर्रुखाबाद का किराया 209 रुपये तय किया है, जबकि अभी झांसी का किराया तय नहीं हो सका है। परिवहन निगम मुख्यालय से कानपुर क्षेत्र को 10 वातानुकूलित बसें मिली हैं, जिसमें 15 फरवरी से 2 बसें शहीद मेजर सलमान खान अंतरराज्यीय बस अड्डा झकरकटी से फर्रुखाबाद के लिए और दो बसें कानपुर-झांसी मार्ग पर चलेंगी।
विकास नगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि फर्रुखाबाद के लिए बस झकरकटी से सुबह 7.00 बजे, 11.35 बजे और 15.10 बजे चलेंगी। इसी समय फर्रुखाबाद से Kanpur के लिए भी वातानुकूलित जनरथ बसें चलेंगी। जिसका किराया 209 रुपये निर्धारित किया गया है।
वहीं, झांसी रूट पर Kanpur से पहली बस 11.00 बजे और झांसी से 21.00 बजे, दूसरी बस Kanpur से 17.30 बजे और झांसी से 6.30 बजे चलेगी। झांसी का किराया भी जल्द ही निर्धारित कर दिया जाएगा। पीलीभीत रूट पर भी दो वातानुकूलित बसेंचलाने की योजना पर काम किया जा रहा है