नेहा कक्कड़ से Breakup के बाद हिमांश कोहली ने कही ये बात

मनोरंजन

प्लेबैक सिंगर और इंडियन आइडल 11 की जज नेहा कक्कड़ के लिए Breakup से उबरना आसान नहीं था। तो उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली को लिए भी Breakup से उबरना मुश्किल साबित हुआ। हिमांश कोहली ने पहली बार अपना रिश्ता टूटने पर ढेर सारी बातें की हैं। हिमांश कोहली ने बताया है कि कैसे Breakup उनकी जिंदगी का मुश्किल वक्त था।

हिमांश कोहली का कहना है कि जब उन्हें नेहा कक्कड़ के एक्स ब्वॉयफ्रेंड के रूप में संबोधित किया जाता है तो उन्हें बुरा लगता है। हिमांश का कहना है कि लोगों को उनके काम को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नेहा से उन्हें लिंक करना सामान्य बात है। लेकिन कई बार यह उन्हें तकलीफ देता है क्योंकि यही उनकी पहचान बन जाती है। हिमांश ने 2011 में टीवी शो हमसे है लाइफ से डेब्यू किया था।

हिमांश ने खुलासा किया कि 2017 में वह अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। उसी वक्त उनकी नेहा कक्कड़ से मुलाकात हुई थी। उस फिल्म में नेहा ने भी एक गाना गाया था। हिमांश ने बताया कि दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया और बाहर जाना शुरू किया। राहें जुदा होने से पहले दोनों करीब 1 साल तक साथ थे। वे अपने रिश्ते को लेकर गंभीर थे और भविष्य में शादी की योजना भी बना रहे थे।

हिमांश का कहना है कि बाद में उनके रिश्ते में काफी कुछ होने लगा और रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। लेकिन वह कोई भद्दा Breakup नहीं था। पर बाद में नेहा कक्कड़ ने Social Media पर इस Breakup के बारे में लिखना शुरू कर दिया। नेहा ने एक Facebook Post में लिखा था, मुझे पता नहीं था कि इस दुनिया में इतने बुरे लोग भी होते हैं।

मुझे पता है कि मैं एक सेलेब्रिटी हूं। लेकिन मैं एक इंसान भी हूं। आज कुछ ज्यादा ही टूट गई। इसलिए अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर पाई। हिमांश का कहना है कि Breakup का फैसला दोनों ने सहमति से लिया था लेकिन उन्हें इसका विलेन बना दिया गया। नेहा कक्कड़ Breakup के बाद TV पर रो भी चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *