अगले 2,3 दिनों में गर्मी अपना प्रचंड़ रुप दिखाना करेगी शुरु, पढ़े पूरी खबर

आने वाले 2-3 दिनों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। उत्तर भारत के कई हिस्सों में पारा अभी और बढ़ेगा। भारतीय मौसम विभाग ने Delhi, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में अगले 2 दिन के लिए Red Alert जारी किया है। 29 मई के बाद ही गर्मी से राहत मिलेने का आसार हैं।

Regional Specialized Metrological Center के हेड राजेंद्र कुमार जेनामणी ने बताया कि भारत में पिछले 2 दिनों के दौरान इस साल का सर्वाधित 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हीटवेव 28 मई से कम होना शुरू हो जाएगी क्योंकि देश के उत्तरी हिस्सों में तेज हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। 29 मई से बारिश होने लगेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। दक्षिण पश्चिम मानसून के 1 June से 5 June के बीच केरल के तट पर पहुंचने की संभावना है और इसके 15 June से 20 June के बीच Mumbai पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि Delhi में 2 दिनों से लू जारी है। Delhi के सभी हिस्सों में अभी तापमान 45-46 डिग्री है। भारत में राजस्थान, चूरू और पिलानी में देश का सर्वाधिक तापमान 47.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ इलाकों में बेहद गर्म हवाएं चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *