राजस्थान में लोग गर्मी से बेहाल, पढ़े पूरी खबर

देश में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को राजस्थान का चुरु देश का सबसे गर्म जिला रहा, यहां 50 डिग्री तापमान मापा गया। Rajasthan के अलावा उत्तर भारत के भी कई राज्यों को भी गर्मी की मार झेलने पड़ी।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन तक लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। UP के कई जिलों में भी 45 डिग्री तक तापमान मापा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार 30 मई से लेकर 1 जून तक बारिश होने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने कहा कि असम से मेघालय में 26 से 28 मई तक बहुत बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जारी किए अपना Morning बुलेटिन में कहा कि चंड़ीगड़, UP, Rajasthan, MP, Haryana, Delhi में आने वाले 24 घंटों में गर्म हवाओं के चलते लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, बिहार, झारखंड़, ओडिशा, मराठावाड़ा और मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने के चलते लोगों को अगले 2 से 3 दिनों तक लू की थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है।
बंगाल की खाड़ी में दक्षिण पश्चिम हवाओं के तेज प्रवाह की वजह से असम और मेघालय में बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा दोनों राज्यों में बाकी भौगोविक कारणों के चलते भारी बारिश होगी। नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में आने वाले 5 दिनों में बारिश हो सकती है।

असम के कामरूप जिले के करोड़ों लोग शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के कारण जिले की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे विभिन्न स्थानों पर Traffic जाम हो गया। 26-28 May तक असम और मेघालय के लिए Red Alert जारी किया गया है। भारत के मौसम विभाग ने मंगलवार को दोनों राज्यों में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *