असम के कई इलाकों में भूस्खलन घटना से हुई 20 की मौत, कई घायल

असम के कई इलाकों में भूस्खलनों से 20 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर मृतक दक्षिणी असम के 3 अलग-अलग जिलों से हैं। भूस्‍खलन की घटनाएं दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र में हुई हैं। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग में Alert जारी कर रखा है।

असम के CM सर्बानंद सोनवाल ने Tweet कर दुख जातते हुए कहा, ‘बराक घाटी में लगातार बारिश से भूस्खलन के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख हुआ। मैंने कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को निर्देश दिया है कि वे बचाव, राहत अभियान चलाएं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद की सुविधा प्रदान करें।’

कछार जिले में 7, हैलाकांडी जिले में 7 और करीमगंज जिले में 6 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भूस्‍खलन में कई लोग घायल भी बताए जा रहा हैं। प्रशासन ने बचाव दलों को घटनास्थल वाली जगहों पर भेज दिया गया है। इन इलाकों में बारिश के कारण हर साल भूस्खलन की घटनाएं होती रही हैं। असम के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इससे 21 जिलों के कुल 10 लाख लोग प्रभावित हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात हैं। ऐसे में कई इलाकों से संपर्क टूट गया है। पता करना मुश्किल है कि इन इलाकों में लोग किन हालातों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *