बलिया : कोरोना महामारी का संक्रमण जनपद में जिस तेजी से फैल रहा है उससे सजग रहने की अधिक जरूरत है। रोजाना सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लेकर जनता के संक्रमित होने की पुष्टि प्रयोगशाला जांच में होने से हड़कंप मचा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 159 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2617 पहुंच गई है। अब तक कुल 112 केस दूसरे जनपदों में मिला है। कुल एक्टिव केस 1055 है। वहीं अब तक कुल 1537 लोगों ने इस जंग को जीत चुके हैं। कोरोना से अभी तक 25 लोगों की जानें जा चुकी है।
संबंधित इलाके को सील कराते हुए सैनिटाइजेशन और नमूना संकलित करने की कार्रवाई चल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार नमूने संकलित कर जांच जारी है। शहर समेत गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या बढ़ी है। इस महामारी से बचने से जागरूक रहने की जरूरत है। घर से बहुत जरूरी हो तो ही बाहर निकलें। इसमें भी बिना मास्क कतई न बाहर निकलें।
प्रयास करें की साथ में सैनिटाइजर रखें जिससे समय-समय पर हाथों को सफाई कर सकें। कोरोना पॉजिटिव के अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें कोरोना के अधिक लक्षण मिले हैं, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रिपोर्ट जितेन्द्र यादव