कानपुर में कोरोना से सात की मौत, 164 पॉजिटिव मिलने से संख्या हुई 11966

कानपुर

कोरोना की चपेट में आए सात संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसमें से चार महिलाएं और तीन पुरुष हैं। गुरुवार को 164 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। तहसीलदार सदर को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हेंं घर पर ही रखा गया है। वहीं, शहर के आठ कोविड हॉस्पिटल से 73 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया, जबकि 484 होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हुए हैं। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 11966 हो गए हैं, जिसमें से 350 की मौत हो चुकी है, जबकि 8134 स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव केस 3482 हो गए हैं।

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के मुताबिक कोरोना से सात मरीजों की मौत हुई है, उसमें चार महिलाएं व तीन पुरुष हैं। इसमें उद्योग नगर निवासी 71 वर्षीय महिला, हरबंस मोहाल निवासी 60 वर्षीय महिला, नौबस्ता निवासी 60 वर्षीय महिला और आर्य नगर निवासी 50 वर्षीय महिला हैं। उन्हेंं मधुमेह, हाइपरटेंशन, किडनी की बीमारी और थायराइड से पीडि़त थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *