भारत-चीन तनाव के बीच रूस दौरे पर रवाना हुए रक्षा मंत्री

भारत-चीन तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रूस के दौरे पर रवाना हो गए हैं। रक्षा मंत्री रूस के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुए हैं। इन तीन दिनों के दौरे में वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अहम बैठक में शामिल होंगे। इस बीच, सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात नहीं करेंगे। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चार सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होंगे।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की इस बैठक में चीन के रक्षा मंत्री जरनल वेन फेंघे भी शामिल हो सकते हैं। भारत और चीन के बीच हालिया तनाव के बीच इस अहम बैठक के दौरान दोनों देश पहली बार एक मंच पर आमने-सामने होंगे।

इस संगठन में भारत और रूस के अलावा चीन भी सदस्य है। राजनाथ सिंह चार सितंबर को बैठक में शामिल होने के बाद पांच सितंबर को भारत वापस लौटेंगे। रक्षा मंत्री पांच सितंबर की शाम को मास्को से दिल्ली वापस लौटेंगे। भारत और चीन के बीच लद्दाख में ताजा झड़प की खबरों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की इस अहम बैठक में शामिल होने कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *