CM Yogi पहुचे राम नगरी अयोध्या,तीन दिनी किसान मेले का उद्घाटन किया

CM Yogi बीते महीने दीपोत्सव के बाद एक बार फिर रामनगरी अयोध्या रविवार को पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में किसान मेला का उद्घाटन किया।

इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि न केवल विवि परिसर के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है, बल्कि नए कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना व पहले से चल रहे कृषि विज्ञान केंद्रों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का कार्य भी कर रहा है।

CM Yogi ने कहा कि मैं आज किसान सम्मेलन और इस कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम के अवसर पर सभी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।

CM Yogi ने आगे कहा कि जिन्हें विकास पसंद नहीं वे किसानों को गुमराह कर रहे हैंं। भ्रामक सूचनाएं दी जा रहीं हैं। किसान की खेती पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। यह तो आपसी सहमति का मामला है।

किसान हित को संरक्षित करने का पूरा इंतज़ाम किया गया है। मोदी जी ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। इसीलिए आज विपक्षी परेशान है। मैं मोदी जी का अभिनंदन करना चाहूंगा।

2017 के पहले खरीद के केंद्र नहीं लगते थे। बिचौलिए काम करते थे। जबसे हमारी सरकार ने अनाज खरीदना शुरू किया। कोरोना काल में चीनी मिले बंद नहीं होने दी। सरकार किसानों की आय दुगनी करने का काम कर रही है।

इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार भी मिल रहा है। किसानों की परंपरागत कृषि के अलावा वेजिटेबल बागवानी भी की जाएगी। किसान हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मोदी जी ने किसानों के लिए संकल्प लिया। किसान के जीवन में खुशहाली आएगी।

शाम को चार बजे मुख्यमंत्री अयोध्या में कार्यक्रम के बाद सीधे गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन और जिला प्रशासन की देख रेख में किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी की तैयारियां युद्ध स्तर पर की गई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *