आज पीएम मोदी साल की आखिरी मन की बात करेंगे, जाने खास खबर

PM Narendra Modi रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम Mann ki Baat के 72वें संस्करण के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ये साल 2020 का आखिरी मन की बात कार्यक्रम होगा।

कयास लगाया जा रहा है कि किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी अपने संबोधन के जरिए एक बार फिर कृषि कानूनों से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। पीएम सुबह 11 बजे देश को संबोधित करेंगे।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ एक महीने से किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच सरकार ने किसानों से फिर बातचीत की पेशकश की, जिसे आंदोलनकारी किसानों ने स्वीकार कर लिया है।

इसके लिए 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे का वक्त तय किया गया है। वहीं, कुछ किसान संगठनों ने ताली और थाली बजाकर PM Modi के कार्यक्रम का विरोध जताने की बात कही है।

PM ने शनिवार को एक ट्वीट कर बताया कि लोग कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, डीडी और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं। PM ने 18 दिसंबर को कार्यक्रम के लिए लोगों से सुझाव मांगे थे।

पीएम ने कहा था, ‘आप इस वर्ष को कैसे पूरा करेंगे? 2021 में आप सबसे आगे क्या देखते हैं? इसे मेरे साथ साझा करें। इसके लिए आप ज्यादा MyGov, NaMo App पर लिखें या 1800-11-7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड करें।

‘मन की बात’ के 71वें संस्करण में पीएम मोदी ने नए कृषि कानूनों के फायदे गिनाए थे। उन्होंने कृषि कानूों में किए गए बदलावों को किसानों के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोलने वाला बताया था।

उन्होंने कहा था कि कम समय में ही किसानों को इसका लाभ मिलने लगा है। इशके लिए पीएम ने किसानों को अफवाहों से बचने और जागरूकता फैलाने की अपील की थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *