लखनऊ में सेना भर्ती रैली में शामिल होने पहुंची एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ में सेना भर्ती रैली में शामिल होने पहुंची एक छात्रा की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिसके बाद उसे परिवार के साथ वापस भेज दिया गया। उसके पॉजिटिव मिलने से यहां थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। छात्रा के संपर्क में आई अन्य लड़कियां भी चिंतित हो गईं। परिवार के लोग भी परेशान हो गए।

सेना भर्ती रैली में दौड़ के दौरान कुछ लड़कियां चक्कर खाकर गिर गईं। कई की तबीयत भी बिगड़ गई। छात्राओं को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जिनकी तबीयत बिगड़ी थी अब लड़कियों को कोई खतरा नहीं है।  

आर्मी की भर्ती रैली में शामिल होने पहुंची कई लड़कियां दौड़ते दौड़ते गिर भी पड़ीं। कुछ थक कर किनारे हो गईं लेकिन हिम्मत नहीं हारी। कहा इस बार न सही अगली बार पूरी तैयारी से आएंगे।

3 दिनों से एएमसी स्टेडियम में लड़कियों की सेना में भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए उनकी दौड़ भी कराई जा रही थी। बुधवार को आखिरी दिन भी सैकड़ों छात्राएं दौड़ीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई इन छात्राओं में एक ओर जहां देश सेवा का जज्बा था तो साथ ही नौकरी के जरिए परिवार का भरण पोषण का संकल्प भी था।

25 अप्रैल को लखनऊ में होगी लिखित परीक्षा
सेना भर्ती रैली में सफल छात्राओं की लिखित परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को लखनऊ में होगी। इन छात्राओं की 21 जनवरी को मेडिकल जांच भी होगी। मेडिकल जांच में सफल छात्राओं को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *