CM Yogi रविवार को पहुंचे अयोध्या, रामलला का किया दर्शन-पूजन

CM Yogi रविवार को अयोध्या पहुंचे। राम जन्मभूमि परिसर में राम लला का दर्शन पूजन किया। इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण भी किया। राम मंदिर नींव खुदाई काम को भी देखा।

CM Yogi हनुमानगढ़ी में दर्शन- पूजन के बाद मणिराम दास की छावनी में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर रहे हैं । महंत श्री दास पिछले कई दिनों से अस्वस्थ हैं।

रविवार को CM Yogi अयोध्या पहुंचे। रामकथा संग्रहालय में बनाए  हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। रामकथा संग्रहालय से राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुए। राम लला का दर्शन- पूजन करने के बाद राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया।

मैप का अवलोकन किया। इसके अब रामलला परिसर में ही राम जन्मभूमि सुरक्षा समिति के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद सीएम योगी रामकथा पार्क के लिए रवाना होंगे। रामकथा पार्क में CM Yogi अधिकारियों के साथ अयोध्या के विकास कार्य की समीक्षा करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *