सर्च इंजन गूगल ने भी डूडल के ज़रिए वैलेंटाइन किया सेलिब्रेट

आज दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। यह हर साल 14 फरवरी के दिन मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी को होती है। इसे संत वैलेंटाइन की याद में हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन कपल्स अपने चाहने वाले से प्यार का इजहार करते हैं और दोनों साथ में स्पेशल समय बिताते हैं।

यह दिन युुवाओं के लिए बेहद खास होता है। इस मौके पर सर्च इंजन गूगल ने भी डूडल के ज़रिए वैलेंटाइन सेलिब्रेट किया है। इसके लिए गूगल ने वैलेंटाइन डे 2021 डूडल पेश किया है, जो बेहद ही खूबसूरत है। साथ ही गूगल ने युवाओं को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी है।

इस डूडल में ग्राफिक्स और एनिमेशन का बेजोड़ तालमेल देखने को मिल रहा है। इसमें डिजिटल एनिमेटेड ग्राफिक के जरिए रंगों से भरा डूडल पेश किया है। इस डूडल में 8 दिल की तस्वीर हैं,जो बेहद खूबसूरत हैं। साथ ही डूडल पर गूगल भी लिखा है।

इसके अतिरिक्त गूगल ने आर्ट वर्क को भी विस्तार से दिखाया है। इसमें कैसे डूडल को बनाया गया है। उसकी सभी जानकारी गूगल पर उपलब्ध है। इस डूडल को फिल्म मेकर और एनिमेटर Olivia When ने बनाया है। लोग गूगल डूडल को खूब पसंद कर रहे हैं।

गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। गूगल डूडल की शुरुआत 1998 में हुई थी। इसके बाद से हर इवेंट पर गूगल डूडल पेश करता है। वहीं, गूगल ने वैलेंटाइन पर पहली बार 2000 ई में डूडल पेश किया था। उस समय से यह क्रम अनवरत जारी है।

आज भी गूगल ने डूडल के जरिए लोगों को अपना होने का एहसास दिलाया है। अब तक गूगल हॉलिडे, इवेंट और इतिहास पर कई हजार डूडल पेश कर चुका है। इस क्रम में आज वैलेंटाइन डूडल पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *