अनीता हसनंदानी ने पति रोहित के साथ इंस्टाग्राम पर बेटे की पहली फोटो की शेयर

टीवी की पॉप्युलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। वह काफी खुश हैं। बेटे के होने के बाद वह फैन्स को समय-समय पर इससे जुड़े अपडेट्स दे रही हैं।

अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने बताया था कि वे दोनों 9 फरवरी को माता-पिता बने हैं। अब एक्ट्रेस ने पति रोहित के साथ इंस्टाग्राम पर बेटे की पहली फोटो शेयर की है। अनीता के लाखों फैन्स फोटो को लाइक कर चुके हैं।

इस फोटो में पति के साथ दिखाई दे रहीं अनीता ने अस्पताल के कपड़े पहन हुए हैं। उन्होंने अपने हाथ में बेटे को पकड़ा है। अनीता और रोहित, दोनों ही इस फोटो में बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अनीता ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनके बेटे के चेहरे पर दिल वाली इमोजी लगाई है।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो के कैप्शन में लिखा, ”और हम लोग तीन हो गए। सबसे अच्छे के साथ आशीर्वाद मिला है। ब्यूटीफुल विशेज के लिए आप सभी को थैंक्यू। #न्यूमॉमीडैडी।”

सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है। लाखों फैन्स अनीता की इस फोटो को लाइक कर रहे हैं, बेटे को प्यार दे रहे हैं। इस फोटो पर अभी तक साढ़े सात लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

कुछ दिन पहले रोहित रेड्डी ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी पत्नी अनीता और बेटे के साथ दिखाई दिए थे। इस वीडियो में अनीता को कहते हुए सुना जा सकता था कि उनके बेटे की नाक बिल्कुल उनके पति रोहित की तरह है।

पिछले साल, अक्टूबर के महीने में एक्ट्रेस अनीता ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान के अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। मालूम हो कि अनीता और रोहित साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *