भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई एवं अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनलाल साहसी का आकस्मिक निधन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई एवं अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनलाल साहसी के आकस्मिक निधन पर भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ,बालमुकुंद शुक्ला ने स्व राजेश बाजपेई एवं मोहनलाल साहसी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कामेश्वर सिंह ने राजेश बाजपेई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजेश जी बीमार होने के बावजूद भी संगठन के लिए 24 घंटे समर्पण भाव से कार्य करते थे ।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय मोहनलाल साहसी एवं राजेश बाजपेई ने अपना सर्वस्व जीवन पार्टी को निछावर कर दिया था।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *