लखनऊः पेशन के लिए कर्मचारियों ने हड़ताल की जो काफी हद तक रंग लाई है। कर्मचारियों की हड़ताल की बात सुनते ही योगी ने उन कर्मचारियों से बात की। योगी के बात करते ही कर्मचारी हड़ताल को रोक दी। योगी के बात करने के बाद विशेष समिति का गठन हुआ है, जो 2 महीने में रिपोर्ट देगी। समिति में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को लखनऊ में ही मौजूद थे जिस कारण सीएम योगी ने सुबह सबसे पहले इस मामले को सुलझाया। शासन से सुबह 6 बजे संदेशवाहक भेज कर बुलाए गए कर्मचारी नेताओं ने वार्ता पर संतोष जताया है। दोपहर 2 बजे कर्मचारी संगठनों की कार्यकारिणी बैठक के बाद 5 पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्मचारी नेता इसकी घोषणा करेंगे।