2019 की ब्लॉकबास्टर बनी उरी

बॉलीवुड

विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर पैसे की बरसात कर दी है। यही नहीं फिल्म ने दर्शकों को के दिलों में काफी जगह बनाई और लोकप्रिय साबित हुई। फिल्म अब रविवार के कलेक्शन के साथ 100 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लेगी। फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। आठवें दिन यह आंकड़ा 75 करोड़ पहुंच गया था।

उरी फिल्म 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर बनने की आखिर स्टेज की तरफ़ बढ़ रही आदित्य धर की उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने अपनी रिलीज़ के 9वें दिन यानि दूसरे शनिवार को 13 करोड़ 24 लाख रुपए का बंपर कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 91 करोड़ 84 लाख रूपये हो गई हैl फिल्म को 8 करोड़ 20 लाख रुपए से ओपनिंग मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *