प्रियंका को निक जोनस से मिला ये खास गिफ्ट

बॉलीवुड

प्रियंका अपने फैंस के लिए उनसे जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका ने कुछ खास चीज अपने फैंस को बताई है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस को एक खास तोहफा पति से मिला है जिसको लेकर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जानकारी दी है। प्रियंका ने हाल ही में स्टोरी में एक फोटो शेयर की है जिसमें वे खूबसूरत सैंडल पहनी नजर आ रही हैं और उसका कलर पिंक है। खास बात यह है कि इसमें उन्होंने पति निक जोनस को टैग किया है। तो बता दें कि, यह खूबसूरत तोहफा प्रियंका को पति से मिला है। प्रियंका ने इसे शेयर करते हुए एक दिल भी बनाया है।

प्रियंका ने स्टोरी मे इस गिफ्ट के बारे में बताने के साथ-साथ एक पोस्ट और शेयर की है जिसमें निक जोनस की क्यूटनेस को देखा जा सकता है। यह एक वीडियो है जिसमें निक रेत के अंदर हैं और सिर्फ उनका चेहरा नजर आ रहा है। और वे क्यूट अंदाज में एक्ट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, प्रियंका जहां एक तरफ अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं वही निक भी अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। प्रियंका के पति और हॉलीवुड सिंगर एक्टर निक जोनस जल्द हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म अग्ली डॉल्स में लोउ नामक पात्र को अपनी आवाज देते नजर आएंगेl इस फिल्म में लोउ एक खलनायक के तौर पर नजर आएगाl  Ugly dolls अमेरिका की कंप्यूटर अनिमेटेड म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म हैl

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *