Advertisement

प्लास्टिक प्रदूषण से होता है कई प्रकार के नुकसान

अंतराष्ट्रीय
Advertisement

प्लास्टिक प्रदूषण से कई प्रकार के नुकसान होते है तथा उससे निकलने वाले रसायन समुद्र में मौजूद उन बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जो दस फीसद तक ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। प्लास्टिक प्रदूषण से उत्सर्जित रसायनों के संपर्क में आने से इन सूक्ष्म जीवों का विकास अवरुद्ध हो रहा है, जीन चक्र प्रभावित हो रहा है।

Advertisement

यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है, जिसमें यह पता लगाने का प्रयास किया गया है कि प्लास्टिक प्रदूषण से निकलने वाले रसायन हमारे महासागरों, प्रकाश संश्लेषक समुद्री जीवों के जीवन पर क्या प्रभाव डालते हैं। ‘प्लास्टिक प्रदूषण से निकलने वाले रसायनों के संपर्क में आने से बैक्टीरिया के समूहों का विकास प्रभावित हुआ है, जिससे ऑक्सीजन के उत्पादन में कमी आ रही है। यह बैक्टीरिया महासागर में सबसे ज्यादा प्रकाश संश्लेषक माने जाते हैं।’

प्लास्टिक प्रदूषण का इन समुद्री जीवों पर भी समान प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में शोध टीम ने समुद्र में अलग-अलग गहराई पर पाए जाने वाले प्रोक्लोरोकोकस में सामान्य प्लास्टिक उत्पादों से निकलने वाले रसायनों के प्रभावों को उजागर किया है। यह प्रदूषण समुद्री वातावरण में रिस कर विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थों को ढक सकता है, लेकिन इसके कारण प्लास्टिक के मलबे में फंसने वाले जानवरों का खतरा अपेक्षाकृत कम हो गया है।

ये छोटे सूक्ष्मजीव समुद्री फूड चेन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। कार्बन साइकिलिंग में योगदान के साथ ही ये जीव कुल वैश्विक ऑक्सीजन का 10 प्रतिशत उत्पादन करते हैं। इसका मतलब है कि दस में से एक सांस के लिए इन सूक्ष्म जीवों का शुक्रिया किया जाना चाहिए, लेकिन मानव प्रदूषकों के कारण इस बैक्टीरिया को कितना नुकसान पहुंच रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *