Advertisement

एक्टिंग के लिए इस एक्टर ने ठुकराए थे नौकरी के ऑफर, आज मनाएंगे अपना 31 वां जन्मदिन

बॉलीवुड
Advertisement

दमदार एक्टिंग के साथ बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर विकी कौशल आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। तमाम बॉलीवुड अभिनेताओं की तरह विकी भी एक मीडिल क्लास परिवार से आते हैं। आज वो जिस मुकाम पर हैं यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने भी कड़ी मेहनत की है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो शायद आप अब तक नहीं जानते होंगे।

Advertisement

16 मई 1988 को मुंबई में पैदा हुए विकी कौशल के पिता श्याम कौशल एक्शन डायरेक्टर रहे हैं जबकि मां वीणा कौशल हाउस वाइफ थीं। विकी के एक छोटे भाई भी हैं जो असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। शुरुआती दिनों में विकी अपने परिवार के साथ मुंबई की एक चॉल में रहा करते थे। उस समय उनके पिता स्टंटमैन थे। विकी को बचपन से ही डांसिंग और एक्टिंग का बहुत शौक था। आप शायद ये बात नहीं जानते होंगे की विकी एक ट्रेंड डांसर भी हैं। एक्टर बनने से पहले विकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। विक्की पेशे से एलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर हैं। साल 2009 में उन्होंने मंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यू ऑफ टेक्नलॉजी से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद विकी को नौकरी के कई ऑफर आए लेकिन उन्हें नौकरी करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी इसलिए उन्होंने नौकरी करने से मना कर दिया। इसके बाद विक्की ने ‘किशोर नमित कपूर’ के एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया और वहीं से एक्टिंग सीखी। विक्की को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। यहां तक कि कई सारे प्रतियोगिताओं में भी विक्की ने हिस्सा लिया जिसमें डांसिंग भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *