Kashmir में गुरुवार को लोगों ने ली चैन की सांस, जाने फिर लोगों ने क्या कहा

Kashmir में पिछले 4 दिन से लगातार असमंजस और दुविधा में रह रहे लोगों ने गुरुवार रात चैन की सांस ली। दिनभर लोग PM Narendra Modi का राष्ट्र के नाम संबोधन सुनने के लिए बेकरार रहे। शाम को जब खबर आई कि PM  के संबोधन का समय बदल गया है तो आमजन सोचने लगा कि पता नहीं क्या होने जा रहा है।

सभी ने भाषण सुना। किसी ने घर के बाहर खड़े होकर पड़ोसी के रेडियो सेट पर तो कइयों ने अपने परिजनों के साथ दूरदर्शन पर और Dish TV के जरिए। लद्दाख और जम्मू में भी लोगों ने PM के संबोधन को बेसब्री से सुना। अधिकतर लोगों ने कहा कि PM का संदेश सुनकर विश्वास हुआ कि जो हो रहा है उसी में हमारी भलाई है।

राज्यसभा में गत सोमवार को J&K का विशेष दर्जा समाप्त करने और 2 केंद्र शासित राज्य बनाने के बाद से वादी में लगातार असमंजस का माहौल बना हुआ है। लोगों में आशंका है कि अब रोजगार, शिक्षा, व्यापार और स्थानीय सियासत पर अन्य राज्यों के लोग कब्जा कर लेंगे।

वह अल्पसंख्यक हो जाएंगे, उनकी पहचान मिट जाएगी। वादी में बीते 4 दिनों से टेलीफोन सेवाएं, इंटरनेट सेवा और केबल टीवी बंद हैं। लोगों के पास सिर्फ Radio, Dish TV और दूरदर्शन का ही विकल्प रहा है। संसद में हुई प्रक्रिया को लेकर वह पूरी तरह अवगत नहीं हैं, जिससे शरारती तत्वों उनमें विभिन्न भ्रम पैदा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *