दीपावली के साथ ही सिनेमाघरों में भी पटाखे फूटने वाले हैं जानिए क्यों

अक्टूबर के महीने की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई है। रितिक-टाइगर स्टार वॉर बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है। वहीं, टॉड फिलिप्स की जोकर भी भारतीयों दर्शकों का दिल जीत रही है। अभी अक्टूबर का महीना ख़त्म नहीं हुआ है। दीपावली के साथ ही सिनेमाघरों में भी पटाखे फूटने वाले हैं, क्योंकि अभी एक से बढ़कर एक फ़िल्में आने वाली हैं।

द स्काई इज पिंक – लंबे समय के बाद प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने शोनाली बोस की द स्काई इज पिक को चुना है। वहीं, प्रियंका चौपड़ा के साथ इसमें फरहान अख्तर भी नज़र आएंगे। यह फ़िल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

लाल कप्तान-   सैफ़ अली ख़ान के अब तक के सबसे खतरनाक लुक में नज़र आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह उनकी सबसे हिंसक मूवी होने वाली है। 18 अक्टूबर को आने वाली इस फ़िल्म दीपक डोबरियाल भी नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा सोनक्षी सिन्हा भी इस फ़िल्म में लीड रोल हैं।

सांड की आंख- तापसी पन्नू एक बार फिर एक अलग से किरदार में नज़र आ रही हैं। इस बार वह अपने उम्र से अधिक महिला की किरदार निभा रही हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी काम कर रही हैं। इस फ़िल्म को अनुराग कश्यप ने प्रोड्यूस किया है। यह फ़िल्म 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

मेड इन चाइना-भारत में अब चीज ही नहीं बल्कि फ़िल्म भी मेड इन चाइना आने वाली है। राजकुमार राव स्टार यह फ़िल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज़ होगी। राजकुमार के अलावा इस फ़िल्म में अनुपम खेर और बोमन इरानी भी नज़र आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *