Indian Cricket control Bord के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मंगलवार शाम कोलकाता लौटने पर ईडन गार्डेंस स्टेडियम स्थित बंगाल क्रिकेट संघ के मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। करीबी लोगों के बीच ‘महाराज’ के नाम से मशहूर सौरव के लिए ईडन को शानदार ढंग से सजाया गया था। स्टेडियम के क्लब हाउस के गेट पर फूलों का द्वार तैयार किया गया था। LED Light लगाई गई थी।
कैब के पदाधिकारी सुबह से ही अपने अध्यक्ष के लौटने का इंतजार कर रहे थे, जो अब BCCI की भी कमान संभालेंगे। सौरव शाम को Mumbai से Kolkata के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद थे, जो ‘दादा’ कहकर नारे लगा रहे थे। सौरव वहां से सीधे ईडन गार्डेंस के लिए रवाना हो गए। कैब मुख्यालय के गेट पर पहुंचते ही उनपर पुष्प वर्षा की गई और आतिशबाजी भी हुई। कैब पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। सौरव के BCCI अध्यक्ष बनने की खुशी में 1एक केक भी लाया गया था, जिसे दादा ने काटा।