विराट कोहली ने रखा अनुष्का के लिए करवा चौथ का व्रत

मनोरंजन

गुरुवार को पूरे भारत में पत्नी और पति के प्यार का प्रतीक करवा चौथ का पर्व मनाया गया। पत्नियां इस दिन अपने पति के लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। Indian Cricket Team के कप्तान Virat Kohli ने भी इस पर्व को पूरे मन से किया और कमाल की बात यह रही कि उन्होंने अनुष्का के लिए व्रत भी रखा।

Team India के कप्तान Virat Kohli और अनुष्का शर्मा ने Love Marrige की थी और दोनों के बीच की Chemistry बहुत ही शानदार नजर आती है। अपनी इसी Chemistry की वजह से ये पावर कपल Social Media से लेकर तमाम पार्टीज की जान होती है। आमतौर पर भारत में पत्नियां अपने सुहाग के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं पर कुछ पति भी इस दिन ऐसा करते हैं।

कप्तान Virat Kohli ने अनुष्का के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और Social Media पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी भी दी। उन्होंने Twitter पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह पत्नी अनुष्का के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बेहद प्यार का मैसेज भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *