गुरु नानक देव का 550वें प्रकाश पर्व पर जारी होगा 550 रुपये का सिक्का

कानपुर

सिख संप्रदाय के आदि Guru gurunanak dev के 550वें प्रकाश पर्व को यादगार बनाने के लिए सिक्का जारी किया जाएगा। Kolkata mint 12 नवंबर को प्रकाश पर्व पर 550 रुपये का स्मारक सिक्का लाने जा रही है।

Kolkata टकसाल की तरफ से जारी हो रहे स्मारक सिक्के का वजन 35 ग्राम है। इसमें 50 फीसद चांदी, 40 फीसद तांबा और पांच-पांच फीसद निकल और जस्ता का मिश्रण है। सिक्के की गोलाई 44 मिमी है। भारत में 550 रुपये मूल्य वर्ग का सिक्का पहली बार जारी होगा। इस सिक्के के एक पहलू पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब का चित्र उकेरा गया है। सिक्के पर देवनागरी और अंग्रेजी में गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व लिखा गया है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग की तरफ से इस स्मारक सिक्के का नोटीफिकेशन जारी हो चुका है।

Pakistan भी प्रकाश पर्व पर 50 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगा। किसी भारतीय धार्मिक आयोजन पर पहली बार वहां स्मारक सिक्का जारी हो रहा है। इस सिक्के में तांबा और निकल मिश्रित है। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सतवंत सिंह ने Pakistan टकसाल में बनी इस सिक्के के डिजाइन की डाई को Social media पर Share किया था। इसके बाद Pakistani Imran khan ने भी डाई की
Photo Facebook पर जारी की है। Pakistan सही डिजाइन का स्मारक सिक्का 12 नवंबर को जारी करेगा। सिक्के पर गुरुनानक देव जी के जन्म स्थान ननकाना साहिब का चित्र उकेरा गया है। सिक्कों के संग्रहकर्ता सुधीर लूणावत के अनुसार Pakistan पहली बार किसी भारतीय विषय पर सिक्का जारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *