इसरो 14 दिन के अंदर विक्रम लैंडर से फिर साधेगा संपर्क

नई दिल्ली

Chandrayaan 2 मिशन पर ISRO ने बयान जारी किया है कि हर फेज के लिए सफलता का मानक तय था। अभी तक 90 से 95 फीसदी उद्देश्यों को पूरा किया जा चुका है और यह चांद से जुड़ी जानकारी हासिल करने में मदद करेगा।

Chandrayaan 2 के Lander विक्रम चांद की सतह छूने से पहले ISRO का संपर्क टूट गया था। संपर्क टूटने के बाद Mission Chandrayaan 2 को लेकर करोड़ो लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई थी। अब ISRO ने बताया कि उम्मीदें अभी कायम हैं। ISRO अभी हिम्मत नहीं हारा है वैज्ञानिकों के हौसले पूरी तरह से अब भी बुलंद हैं।

ISRO चीफ के. सिवन ने Mission Chandrayaan 2 को लेकर बताया कि Lander विक्रम से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। भारतीयों के चेहरे पर छाई मायूसी के बीच इस तरह की कोशिश एक नई उम्मीद जगा रही है। इसके साथ ही सिवन ने कहा कि वैज्ञानिक अब भी Mission Chandrayaan 2 के काम में जुटे हुए हैं।

ISRO प्रमुख के. सिवन ने कहा कि गगनयान समेत ISRO के सारे मिशन तय समय के अनुसार पूरे किए जाएंगे। Chandrayaan -2 Mission 95 फीसदी सफल रहा है। विक्रम से अलग हुआ ऑर्बिटर साड़े 7 साल तक चंद्रमा में सफलतापूर्वक काम कर सकता है।

इसके साथ ही ISRO प्रमुख सिवन ने बताया कि Lander विक्रम से दोबारा संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं, अगले 14 दिनों में संपर्क की कोशिश की जाएगी। हमें ऑर्बिटर से काफी आकंड़े मिलेंगे। यह वैज्ञानिक शोध के लिए उपलब्ध होगा। अंत में सिवन ने कहा कि Chandrayaan 2 Mission के नतीजों का हमारे आगे के Projects पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *